बलरामपुर: दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर भंडार खाना मुहल्ले में देर रात तक लोगों ने मनाई खुशी
10 मार्च सोमवार सुबह 10 बजे नगर में प्रमुख चौराहों मोहल्लों में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत की चर्चा लोगों की जुबान पर रही। वहीं भंडार खाना पर देर रात तक इंडिया की जीत पर सभासद नंदलाल तिवारी के नेतृत्व में जमकर आतिश बाजी की गई।आलोक त्रिपाठी, मनोज वर्मा, संदीप कश्यप, निखिल, रोमित कश्यप सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले वासी मौजूद रहे।