चरपोखरी में मंगलवार की शाम करीब 5 बजे सियाडीह गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान कथराई गांव निवासी बेचन चौधरी के पुत्र जीतू कुमार, परमेश्वर चौधरी के पुत्र संतोष कुमार है।