नावकोठी: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का ररिऔना में मनाया गया 78 वां जन्मदिन,मिठाइयां बंटी काटे गए केक
राजद की राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का प्रखंड के ररिऔना में 78वां जन्मदिन मनाया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस अवसर पर लोगों के बीच मिठाइयां बांटी तथा के काटकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष हरेराम कुशवाहा बखरी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव वंशराज यादव मोहम्मद कैफूल आदि मौजूद थे।