शाहजहांपुर: सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्यों पर लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति को डिस्ट्रिक्ट अवार्ड, अध्यक्ष बोलीं— सम्मान से बढ़ा उत्साह
शाहजहांपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321B1 के वार्षिक अवार्ड समारोह-2026 में लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति को उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए डिस्ट्रिक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।अध्यक्षा ललिता यादव ने कहा कि यह सम्मान क्लब के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। यह उपलब्धि समाजसेवा के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है।