गुरूवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ASP सुमित शुक्ला ने बताया कि झिंझाना थाना पुलिस ने आपरेशन सवेरा अभियान के तहत थानाक्षेत्र के गांव भड़ी भरतपुरी निवासी जुनैद को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब ₹1.25 लाख कीमत की 528 ग्राम चरस, चोरी की 1 बाइक और 2 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई है। पुलिस द्वारा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पड़ताल की जा रही है।