बेगूसराय: कंकौल विद्यालय SH-55 के निकट बैनर फाड़कर जलाने एवं अपशब्द बोलने मामले में FIR दर्ज, SP ने दी जानकारी
कंकौल विद्यालय SH-55 के निकट बैनर फाड़कर जलाने एवं अपशब्द बोलने मामले में FIR दर्ज कर लिया गया. पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. इस बात की जानकारी SP मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि अमरेंद्र कुमार अमर द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कंकौल विद्यालय के निकट एकत्रित होकर प्रचार बैनर की तस्वीर पर छुरे से वार किया गया.