धनघटा: प्रजापतिपुर के कुआनो नदी में डूबने से युवक की मौत, बस्ती का निवासी स्नान करने आया था
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के प्रजापतिपुर स्थित कुआनो नदी बैरियर पर शनिवार को स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सत्येंद्र (21 वर्ष) पुत्र रघुवर निवासी ग्राम बर