नैनवां: पिंक पखवाड़े का हुआ आगाज, एनीमिक महिलाओं को लगाए जाएंगे एफसीएम इंजेक्शन
Nainwa, Bundi | Dec 1, 2025 जिले को एनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से एक विशेष अभियान 'पिंक पखवाड़ा' की शुरुआत की है, जो 15 दिसंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर शुरू हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को दूर कर उन्हें एनीमिया मुक्त कर स्वस्थ बनाना है।