शाजापुर: शाजापुर और मक्सी में परिवहन विभाग ने 6 वाहन जब्त किए, 9000 रुपये जुर्माना वसूला
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा शाजापुर एवं मक्सी क्षेत्र में स्कूली वाहन बस, मैजिक, ऑटो एवं अन्य वाहनों की सघन चैकिंग की कार्यवाही की गई। चैकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा आदि चैक किये गये। 6 वाहनों को जप्त किया जाकर पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया और वाहनों से 9000 रूपये शमन शुल्क राशि वसूल की गई।