बारां: सदर थाना पुलिस ने बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर ट्राली और पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को किया जब्त
Baran, Baran | Feb 12, 2026 सदर थाना पुलिस ने गुरूवार को अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बजरी से भरे 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली व पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। दूसरी ओर चालक महावीर पुत्र कजोड़ मीणा निवासी बैंगनी थाना सदर से पत्थर से भरी 01 ट्रेक्टर-ट्रोली को भी जब्त किया।