खगौल: दानापुर में विवाहिता की मौत,दहेज हत्या के आरोप में सास गिरफ्तार,पति फरार
दानापुर थाना क्षेत्र के आरके पुरम स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली 27 वर्षीय रूबी सिंह की शनिवार की सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। मृतका के पिता राजेश सिंह ने पति शशि शेखर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, सास कौशल्या देवी,ससुर नवल किशोर सिंह और ननद सोनम कुमारी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। रूबी