बारुन: बारुण एनीकट डैम का निरीक्षण करने पहुंचीं प्रभारी मंत्री, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर
पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने बारुण प्रखंड मुख्यालय के समीप निर्माणाधीन एनीकट डैम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।निरीक्षण के क्रम में प्रभारी मंत्री ने कार्यस्थल पर मौजूद अधिकारियों से परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली।