विदिशा के करैयाखेड़ा रोड पर निर्माणाधीन नाले में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सीसी निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता और अनुपात का पालन नहीं किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।