भैरव अष्टमी के मौके पर भैरू नाथ मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद चढ़ाया गया।कोलायत के भैरू नाथ मंदिर के धर्मेश ने बताया कि भैरव अष्टमी पर मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया। यहां नाना प्रकार के भोग लगाए गए। सियाणा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या मे लोग दर्शन करने पहुँचे।