चायल: वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा अहमद के निधन पर चायल के पत्रकारों ने आयोजित की शोक सभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
कौशाम्बी। भरवारी क्षेत्र के रेही गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा अहमद के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर सोमवार 6 बजे शाम को चायल प्रेस क्लब के तत्वावधान में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।