राजगढ़: घणाऊ व खुड्डी गांव के बीच बीती रात कार-डंपर की टक्कर में कार सवार दो युवकों की हुई मौत, शव ट्रैक्टर से खींचकर निकाले गए
Rajgarh, Churu | May 10, 2026 राजगढ़ के पास घणाऊ व खुड्डी गांव के बीच हुए खौफनाक सड़क हादसे ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। तेज र तार डंपर ने सामने से आ रही कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार कागज की तरह पिचक गई और कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार के अंदर शव बुरी तरह फंस गए। जिनको ट्रेक्टर मंगवाकर कड़ी मस्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया।