तुरकौलिया: जयसिंहपुर में सोमवार को सीएसपी के साथ हुई लूट कांड का तुरकौलिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन किया
जयसिंहपुर में सोमवार के सीएसपी संचालक के साथ हुई लूटकांड का तुरकौलिया पुलिस मंगलवार को 24 घण्टे के अंदर सफल उद्भेदन कर लिया। सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार पांडेय ने मंगलवार शाम 4 बजे पेस को जानकारी दी। कहा कि दो आरोपियों को हथियार व लूट का लैपटॉप,मोबाइल व बैग बरामद कर लिया है। दोनों आरोपी में एक गोबिंदगंज का तो दूसरा तुरकौलिया थाना क्षेत्र का ई रहने वाला है।