बेगूसराय: बेगूसराय के सोनमा में अपराधियों ने एक युवक को चाकू गोद कर किया निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बखरी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।