जौनपुर: प्राथमिक विद्यालय हरदीपुर में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे प्राथमिक विद्यालय हरदीपुर में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र सहित कई अधिकारी मौजूद रहे