छोटी भरतशिला गांव में पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने पर उत्पन्न विवाद में दंपति अंकेश कुमार यादव और उसकी पत्नी अंजू कुमारी को मारपीट कर परिवार के सदस्यों ने ही जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी दंपति शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे थाना पहुंचे। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जख्मी दंपति ने घटना को लेकर कौशल यादव सहित पांच लोगों के विरूद्ध शिकायत की।