गोपालगंज: अमवा विजयीपुर में आपसी विवाद के चलते युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के अमवा विजयीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।