गोपालगंज: पुरानी चौक नोनिया टोली में विवाद के चलते मारपीट, तीन लोग घायल, पुलिस जांच कर रही है
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक नोनिया टोली में आपसी विवाद को लेकर बुधवार की दोपहर 1:00 बजे मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायलों के द्वारा नगर थाने में पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया गया है। पुलिस आवेदन लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।