दरअसल नेशनल हाइवे स्थित तिलहर थाना क्षेत्र के कछियानी खेड़ा के पास तौकीर रजा खां के बेटे फरमान रजा की कार और एक रोडवेज बस के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा तब हुआ जब फरमान रजा की कार ने पीछे से रोडवेज बस में टक्कर मार दी। इस घटना में फरमान रजा को मामूली चोटें आई हैं।