बुनियादगंज थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक टेंपो को जब्त किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की शाम 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।