खिलचीपुर: ग्राम छोटी बामनगांव पहुँचकर विगत दिनों हुए असामयिक निधन पर विधायक ने शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छोटी बामनगांव पहुँचकर आज शुक्रवार की सुबह 11:30 के लगभग खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी ने विगत दिनों हुए अत्यंत हृदयविदारक एवं दुःखद हादसे में जनपद सदस्य श्री मुकेश दांगी जी की पूज्य माताजी एवं धर्मपत्नी के असामयिक निधन पर उनके निवास पर पहुँचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।