भीलवाड़ा: हाईकोर्ट के आदेश से डॉ. सी.पी. गोस्वामी ने सीएमएचओ के पद पर किया पदभार ग्रहण, निलंबन रद्द, हाईकोर्ट ने दिए स्थगन आदेश
भीलवाड़ा। राजस्थान उच्च न्यायालय ने एक अहम आदेश में गुमनाम शिकायत के आधार पर की गई प्रारंभिक जांच और उसके चलते हुए निलंबन को प्रथम दृष्टया नियमों के खिलाफ मानते हुए भीलवाड़ा के पूर्व सीएमएचओ डॉ. सी.पी. गोस्वामी को बड़ी राहत दी है। डॉ. सी.पी. गोस्वामी ने गुरुवार सुबह सीएमएचओ के पद पर पदभार ग्रहण किया हैं।