पातेपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बहुआरा गांव से 39 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज राम सकल चौधरी है। बुधवार की देर शाम 7:25 बजे थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि बहुआरा पोखरा गांव से पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।