बिंद: बरहोग गांव के पास जिराइन नदी में लापता महिला का शव मिला
Bind, Nalanda | Oct 3, 2025 बिंद थाना क्षेत्र के बरहोग गांव से लापता एक महिला का शव शुक्रवार को सुबह 11 बजे जिराइन नदी में मिला। महिला की पहचान बरहोग गांव निवासी धर्मेंद्र राम की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। सुनीता देवी गुरुवार को लापता हो गई थीं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आशंका जताई थी कि वह बरहोग गांव के पास जिराइन नदी में डूब गई होंगी। गुरुवार शाम को एसडीआरएफ की टीम ने नदी