कांके: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में डीसीसी, डीएलआरसी और ऋण जमा अनुपात निगरानी उपसमिति की बैठक हुई
Kanke, Ranchi | Dec 3, 2024 समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार शाम करीब पांच बजे डीसीसी, डीएलआरसी और ऋण जमा अनुपात निगरानी उपसमिति की बैठक हुई। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी सीडी रेशियो की बैंकवार समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन करनेवालें बैंकों को सुधार करने का निर्देश दिया गया।