कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास पर अधिकारियों ने सीएम से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Dec 3, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंचकर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सीएम हेमंत सोरेन से अधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन से मिलने वालों में सचिव मनीष रंजन, उद्योग निदेशक सुशांत गौरव, आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर अंजनी कुमार मिश्र, डीआईजी रांची अनूप बिरथरे, उपायुक्त हजारीबाग नैंसी सहाय, वरीय पुलिस अधीकचक मौजूद थे।