जनपद कासगंज के पटियाली तहसील क्षेत्र के नरदोली ग्राम पंचायत के नगला सिम्मू से लेखपाल नाम का एक मंदबुद्धि युवक लापता हो गया बताया जा रहा है,लापता युवक घर से शौच करने के लिए गया था,जिसका कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई अता पता नहीं है,परिजनों ने बताया कि लापता युवक ने काले कपड़े और काली जर्सी पहिन रखी थी।