रामपुर: जिला जेल में बंद आज़म खान के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान केस में कल रामपुर की MP-MLA कोर्ट सुनाएगी फैसला
Rampur, Rampur | Nov 27, 2025 रामपुर के जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के द्वारा स्वर्गीय सांसद अमर सिंह की बेटियों पर आपत्तिजनक बयान केस में रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट कल फैसला सुना सकती है।कोर्ट ने कल की तारीख मुकर्रर की है। यह तस्वीर गुरुवार की शाम 5:00 बजे की है। वर्ष 2018 में लखनऊ के गोमती नगर थाने में सांसद अमर सिंह ने केस दर्ज करवाया था।