रामपुर: मुहल्ला अफगानान में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Nov 27, 2025 गुरूवार को सुबह ग्यारह बजे परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शाहबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला अफगानान निवासी शिवम का एक वर्ष पहले बरेली निवासी मुस्लिम लड़की से हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार विवाह हुआ था। बुधवार की रात तकरीबन 12 बजे के आसपास आपसी विवाद के बाद शिवम ने अपने घर में फासी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ।