शुजालपुर में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर शैक्षणिक संस्थाओं में सरस्वती पूजन और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सीएम राइज स्कूल में हुए मुख्य कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शामिल हुए और उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई।