खरगोन। स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प रैंकिंग में इस बार खरगोन जिला अस्पताल की रैंकिंग गिरकर 27वें स्थान पर पहुंच गई। अस्पताल को एक्सटर्नल असेसमेंट में 80.46 और इको-फ्रेंडली सर्वे में 79 अंक मिले। अधिकारियों के अनुसार पुरानी बिल्डिंग, खासकर 1984 में बने डायलिसिस यूनिट में लगातार हो रहे लीकेज और अन्य अव्यवस्थाएं रैंकिंग गिरने की बड़ी वजह बनीं।