मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन के सोनकपुर स्टेडियम में तैनात महिला हॉकी कोच को एक खिलाड़ी ने हॉकी से बुरी तरह पीटा कोच हुई घायल
सोनकपुर स्टेडियम में तैनात महिला हॉकी कोच नेहा सिंह को एक खिलाड़ी ने हॉकी से बुरी तरह पीटा और भाग गया। इससे कोच के एक हाथ में माइनर फ्रैक्चर हो गया हैं, जबकि दूसरे हाथ की अंगुलियां सुन्न हो गई हैं। कोच ने सिविल लाइंस थाने में खिलाड़ी के खिलाफ तहरीर दी है। कोच नेहा सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय आरोपी स्टेडियम में उनके अंडर में हॉकी का अभ्यास करता है।