मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में बेकाबू कैंटर ने ढाबे पर रुकी रोडवेज बस से उतरी सवारी को मारी टक्कर सिपाही की मौत तीन घायल
थाना पाकबड़ा दिल्ली हाईवे पर पीलीभीत डिपो की बस से उतरकर ढाबे के सामने सड़क किनारे खड़े लोगों को बेकाबू कैंटर ने रौंद दिया और बस में जाकर भिड़ गया। हादसे में पीलीभीत में डायल 112 में तैनात सिपाही सतेंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को टीएमयू में भर्ती कराया है। सिपाही का शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।