मुरादाबाद: मूढापांडे थाना क्षेत्र के रहने वाले दो भाइयों और भतीजे के साथ रास्ते में कुछ लोगों के द्वारा मारपीट की गई
सीकमपुर पांडे के रहने वाले मोहम्मद रिजवान ने जानकारी मे बताया कि वह बाइक से अपने भाई एहसान और भतीजे फरमान के साथ घर वापस लौट रहे थे, रास्ते में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उनकी बाइक को रोक लिया और पैसे मांगने लगे, पैसे नहीं देने पर आरोप है कि उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। रिजवान का आरोप है कि मारपीट करने वाले कुछ लोग गुलड़िया गांव के रहने वाले है।