सोनकच्छ: धंदेड़ा: तीन दिन से लापता लड़की का शव कुएं में मिला, आरोपी करता था परेशान, FIR दर्ज, जाँच शुरू
सोनकच्छ तहसील के पीपलरावा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई थी जिसमे तीन दिनों से लापता एक युवती का शव कुछ दिनों पहले कुएं में तैरता हुआ मिला था। ग्रामीणों ने जब कुएं में शव देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पीपलरावा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जाँच शुरू की