झांसी: मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में राष्ट्रीय सीनियर हॉकी पुरुष चैंपियनशिप का हुआ आगाज, 31 राज्यों की टीमों ने लिया हिस्सा
Jhansi, Jhansi | Apr 4, 2025 मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर हॉकी पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। हॉकी इंडिया नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश हॉकी व जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को स्टेडियम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।