ग्राम पंचायत रामटौरिया की सिंचाई कॉलोनी में बिना प्रस्ताव और कार्ययोजना के पेवर ब्लॉक निर्माण कराया जा रहा है। पंचों ने सरपंच-सचिव की अनुपस्थिति और ठेकेदार की मनमानी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने सोमवार की शाम 4 बजे नियमों के उल्लंघन की शिकायत करते हुए प्रशासन से तत्काल जांच की मांग की है।