शाजापुर: बैंक ऑफ इंडिया के पास बिजली मीटर में अचानक लगी आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
शाजापुर शहर की नई सड़क स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास बुधवार को बिजली मीटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। आग लगते ही बैंक कर्मचारियों ने तुरंत बिजली बंद कर दी और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।