भिंड नगर: बबेडी गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस ने अस्पताल में पीएम कराकर जांच पड़ताल की शुरू
भिंड के देहात थाना क्षेत्र के बवेड़ी गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बवेड़ी गांव में विवाहिता मांडवी तोमर ने कल अपने घर में फांसी लगा ली थी