गभाना: गभाना में हनुमान जयंती पर धार्मिक आयोजनों की धूम, मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन
गभाना में गुरुवार को हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर सुबह नौ बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।