नैनीताल: तल्लीताल क्षेत्र में हरियाणा से घूमने आए पर्यटकों का मोबाइल हुआ चोरी, पुलिस ने ढूंढकर सौंपा फोन
नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में हरियाणा से घूमने आए पर्यटकों का मोबाइल चोरी हो गया। पर्यटकों ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने एक घण्टे में मोबाइल खोजकर पर्यटकों को दे दिया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार करीबन 4:30 बजे एसओ रमेश बोरा ने बताया कि युवती का मोबाइल टैक्सी में गिर गया था। जिसे सही सलामत युवती को दे दिया गया है।