पन्ना: पन्ना-छतरपुर हाईवे पर भालू का जलवा, पांडव फॉल के पास बाउंड्रीवॉल पर कैटवॉक करने का वीडियो वायरल!
Panna, Panna | Jun 6, 2026 नेशनल हाईवे-39 पर पांडव फॉल के पास शनिवार शाम एक विशालकाय भालू बेखौफ अंदाज में बाउंड्रीवॉल पर टहलता नजर आया। राहगीरों ने इस हैरतअंगेज नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वन विभाग ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पर्यटकों से इस वन्यजीव गलियारे में सावधानी बरतने और वाहनों की गति धीमी रखने की अपील की है।