घाटोल पंचायत समिति घाटोल व गनोड़ा के समस्त विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला मंगलवार सुबह 10 :30 बजे पंचायत समिति घाटोल परिसर के सभागार में आयोजित हुई। कार्यशाला के दौराम वक्ताओ ने कहा की शारीरिक शिक्षकों को खेल गतिविधियों को दैनिक जीवन का आधार बनाना समय की मांग है। कार्यशाला में शारीरिक शिक्षक के दायित्व पर चर्चा की गई।