मांझी: दाउदपुर में पिकअप की टक्कर से फाटक का बूम टूटा, टला बड़ा रेल हादसा
Manjhi, Saran | Apr 28, 2026 छपरा सिवान रेल खंड पर दाउदपुर स्टेशन के पास ढाला संख्या 61/सी पर मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन का सिग्नल मिलाने के बाद गेटमैन फाटक बंद कर रहा था तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जल्दी बाजी में पार करने की कोशिश की और फाटक के बूम में जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक तरफ का बूम टूट गया।