जबलपुर: जल संकट या स्वास्थ्य पर प्रहार? जबलपुर के राजीव गांधी वार्ड में नलों से बह रहा 'काला जहर'
जबलपुर के राजीव गांधी वार्ड में रहने वाले लोग इन दिनों बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन जो मिल रहा है वह उनकी सेहत के लिए किसी जानलेवा खतरे से कम नहीं है। इलाके में लगे नलों से साफ पानी की जगह काला और तीव्र दुर्गंधयुक्त तरल पदार्थ निकल रहा है, जिसे पीने की तो दूर, उपयोग करने की हिम्मत भी कोई नहीं जुटा पा रहा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पीने के प