बक्सर: जिले में एक जुलाई से शुरू होगा नाइट ब्लड सर्वे, सर्वे के लिए लैब टेक्नीशियन को दिया गया प्रशिक्षण
Buxar, Buxar | Jun 30, 2024 फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में नाईट ब्लड सर्वे की शुरुआत एक जुलाई से की जायेगी। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में दो-दो साइट्स का चयन किया गया है। जहां पर लोगों के खून के नमूने लिए जाएंगे। इस क्रम में नाइट ब्लड सर्वे के सफल संचालन के लिए सेशन साइट्स पर तैनात लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया गया।